..................... Salman Khan Shown as worst actor of Bollywood in Google search - Hindi Filmibeat

सलमान खान हैं 'सबसे बुरे एक्टर', गूगल पर दिखा नाम.. हद हो गई

जहां एक तरफ सलमान खान की फिल्म रेस 3 रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ सलमान खान को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। ये ट्रोल इस हद तक पहुंच गया है कि खुद सलमान खान भी हैरान हैं। अब बात उनकी फिल्मों से हटकर उनके टैलेंट पर आ गई है। फैंस से हटकर अगर देखें तो सलमान के आलोचकों की कमी नहीं है, ये आलोचक तो पहले ही सलमान को एक्टर के तौर पर नकार चुके हैं लेकिन अब खुद गूगल ने भी सलमान के साथ कुछ ऐसा कर दिया है कि आप चौंक जाएंगे।

[अक्षय कुमार की नई फिल्म, दूसरा धमाकेदार लुक Out, एकदम जबरदस्त]

salman-khan-shown-as-worst-actor-bollywood-google-search

ईद के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म में कास्ट की परफॉर्मेंस को बेकार बताया जा रहा है । पहली बार 'सुल्तान' की कोई फिल्म इतना ट्रोल हुई है कि गूगल पर 'Worst Bollywood Actor' लिखने पर सलमान का नाम आ रहा है। जी हां! गूगल ने सलमान खान को सबसे खराब बॉलीवुड एक्टर डिक्लेयर कर दिया है। इस स्क्रीनशॉट के वायरल होने के बाद सलमान एक बार फिर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। वहीं अभी तक इस पर खुद सलमान खान का कोई रिएक्शन नहीं आया है।

बता दें कि बीते शुक्रवार को रिलीज हुई सलमान खान की रेस 3 ट्रोल होने के बाद भी तीन दिनों के भीतर 106 करोड़ कमाकर निकल गई है। वहीं 100 करोड़ के क्लब में एंट्री के बाद भी रेस 3 की ताबड़तोड़ कमाई जारी है। सलमान खान बॉलीवुड के उन स्टार्स में से हैं जिनकी फ्लॉप फिल्म भी 100 करोड़ी होती है। भले ही उनकी फिल्म में कहानी, किरदार, गाने सब बकवास हैं लेकिन सलमान के नाम पर फिल्में चल जाती हैं। वहीं एक दौर ऐसा भी था जब सलमान की उतनी फैन फॉलोइंग नहीं थी और उनकी फिल्में बुरी तरह फ्लॉप होती थीं। आगे जानें सलमान की 10 सबसे बकवास फिल्मों की पूरी लिस्ट-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X