सलमान खान ने भांजी अलीजेह पर बरसाया प्यार, फिल्म की तर्ज पर गिफ्ट कर दी कैप!

salman khan alizeh agnihotri

सुपरस्टार सलमान खान का एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान अपनी भांजी अलिजेह अग्निहोत्री के साथ नजर आ रहे हैं। अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग के बाद से देखा गया है कि सलमान खान काफी अच्छे मूड में दिखते हैं।

इस वक्त भी कुछ ऐसा ही हुआ है। सलमान खान को इस दौरान अपनी भांजी को दुलार करते हुए देखा गया है। दोनों कार से उतरे और सलमान खान ने अपनी भांजी के साथ पोज दिया। इसके साथ ही सलमान खान ने अपनी कैप उतारी और अलीजेह को पहना दी।

वीडियो को देखकर आपको फिल्म मैने प्यार किया का वो सीन याद आ जाएगा जिसमें सलमान खान भाग्यश्री को कैप गिफ्ट करते हैं। हालांकि वो फिल्म थी लेकिन अब रियल लाइफ में वो अलीजेह पर प्यार बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के सामने आते ही लोग कई तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। गौरतलब है कि सलमान खान के फैंस भी इस वीडियो देखकर काफी खुश हो गए हैं और कमेंट्स कर रहे हैं।

क्या कह रहे हैं लोग

एक ने लिखा, दुनिया की सबसे सुरक्षित भांजी। एक का कहना है, प्रिय मामूजान, वे भाग्यशाली हैं कि सलमान उनके चाचा हैं। एक ने लिखा, सलमान अच्छे इंसान हैं, उन्होंने बिना दिखाए कई जरूरतमंद लोगों के लिए कई काम किए हैं। एक ने लिखा, ''हैलो सर जी, सोनू के लिए धन्यवाद, सलमान जी, धन्यवाद, धन्यवाद, बहुत-बहुत धन्यवाद।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं लेकिन भाईजान की तरफ से किसी तरह का रिएक्शन नहीं आया है।

अलीजेह की बात करें तो वो फिल्मों में अपना डेब्यू कर चुकी हैं। उनकी फिल्म को सलमान खान ने ही प्रोड्यूस किया था। फिल्म का नाम फर्रे थे। अलीजेह का अभिनय लोगों को काफी पसंद आया था। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रह है...

More from Filmibeat

Read more about: salman khan alizeh agnihotri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X