सलमान खान ने फिर दिखाई दमदार बॉडी, राखी सावंत ने इस हॉलीवुड एक्टर से की तुलना!
सलमान खान एक नाम नहीं बल्कि वो ब्रांड है जिसके आधार पर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर जाती हैं। वो हर चीज को अलग नजरिए से देखते हैं, चाहे वह उनकी फिल्मों की पसंद हो, या उनका प्रदर्शन, उनका गायन या यहां तक कि उनके सोशल मीडिया पोस्ट- सलमान इसे एक अलग बना देता है। हम ये बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि इस वक्त सलमान खान एक पोस्ट सामने आया है उन्होने जिस तरह की बॉडी दिखाई है वो काफी चौकाने वाली है।
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक शर्टलेस तस्वीर पोस्ट की है, जहां वह अपनी टोंड और शानदार काया को फ्लॉन्ट कर रहे हैं। तस्वीर के चारों ओर एक रहस्यमयी आभा है।

इसे कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा, "हरी पत्तियां मायने रखती हैं!" इस तस्वीर के सामने आते ही ये तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसपर लगातार कमेंट कर रहे हैँ। लेकिन राखी सावंत ने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि चर्चा में चल रहा है।
राखी सावंत ने लिखा है, "वाह भाई अर्नाल्ड'', सभी को पता है कि राखी सावंत सलमान खान को कितना पसंद करतीं हैं। वर्कफ्रंट पर सलमान खान इस वक्त कई फिल्मों को लेकर चर्चा में चल रहे हैं और अपनी फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग को जल्द से जल्द पूरा करना चाहते हैं।
इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वो चिरंजीवी की फिल्म गॉडफादर में एक शानदार रोल प्ले करने वाले हैं लेकिन ये एक कैमियो होगा। बता दें कि सलमान खान शाहरुख खान की फिल्म पठान में भी कैमियो करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
