..................... Salman Khan showed respect to the photographers who banned him - Hindi Filmibeat

फोटोग्राफर्स की कमिटमेंट से सलमान खुश

वो दिन गये जब बॉलीवुड सितारों के आगे पीछे मीडिया घूमा करती थी और अगर कभी कोई मीडियाकर्मियों के साथ बद्तमीजी कर देते तो भी मीडिया चुप रहती ये सोचकर कि इन्हीं सितारों से उनकी नौकरी चलती है। कम से कम बॉलीवुड फोटोग्राफर्स ने तो ये साबित कर दिया है कि वो अपने साथ होने वाली बद्तमीजी नहीं सहेंगे फिर चाहे वो बॉलीवुड की न्यू कमर श्रृद्धा कपूर हों या फिर बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान। और फोटोग्राफर्स द्वारा उठाये गये इस कदम को लेकर सलमान खान ने भी अपनी खुशी जाहिर की है।

खबर के अनुसार हाल ही में मुंबई के रोयल्टी क्लब में हुए किक फिल्म के डेविल सॉंग लॉंच के दौरान सलमान खान के बॉडीगार्ड्स का कुछ फोटोग्राफर्स के साथ झगड़ा हो गया और बॉडीगार्ड्स ने फोटोग्राफर्स के साथ मारपीट कर दी। इस घटना के बाद फोटोग्राफर्स सीधे पुलिस स्टेशन गये और उन्होंने सलमान के बॉडीगार्ड्स के खिलाफ केस फाइल कर दिया। सलमान खान भी ईवेंट के दौरान हुए इस हादसे से काफी नाराज हुए और उन्होंने ईवेंट के दौरान कहा भी कि फोटोग्राफर्स को इस तरह से बर्ताव नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि फोटोग्राफर्स की बद्तमीजी की वजह से ही अक्सर बॉडीगार्ड्स मुश्किल में पड़ जाते हैं।

लेकिन उसके बाद जब फोटोग्राफर्स ने सलमान खान को बैन करने का फैसला किया और कहा कि वो सलमान खान की तस्वीरें नहीं लेंगे चाहे जो हो जाए तो सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये फोटोग्राफर्स की साइड लेते हुए कहा इसे कहते हैं फैसला लेना। भले ही फोटोग्राफर्स को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़े लेकिन उन्होंने फैसला ले लिया कि वो मेरी तस्वीरें नहीं लेंगे। मैं उनके लिए बहुत खुश हूं।

इसके अलावा सलमान खान ने एक और ट्वीट किया और लिखा मेरे दिल में उनके लिए इज्जत और बढ़ जाएगी अगर वो अपने इस फैसले पर आगे भी कायम रहें। तो देखते हैं कि सलमान खान के इन शब्दों हमारे मीडिया फोटोग्राफर्स किस तरह से लेते हैं। सलमान की बात मानते हुए वो अपने इस फैसले को बनाए रखते हैं या फिर अपनी नौकरी बचाने के लिए वो अपने इस फैसले से पीछे हट जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X