सलमान खान ने IIFA 2022 में शाहरुख खान का किया जिक्र, कहा- 'हमारा पठान और जवान तैयार है', यहां देंखे वीडियो

सलमान खान और शाहरुख खान की दोस्ती से भला कौन वाकिफ नहीं है। कई मौकों पर दोनों सुपरस्टार्स एक दूसरे के बारे में बेहतरीन बातें बोलते दिखे हैं। जन्मदिन की बधाई देना हो या एक दूसरे की फिल्मों को प्रमोट करना हो.. दोनों का अंदाज थोड़ा अलग होता है। अब ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है 4 जून को अबू ढ़ाबी में हुए आईफा अवार्ड से, जिसमें एक वीडियो में सुपरस्टार सलमान खान अपने दोस्त शाहरुख खान का जिक्र करते नजर रहे हैं।

सलमान खान ने इस साल आईफा 2022 में रितेश देशमुख और मनीष पॉल के साथ होस्टिंग का जिम्मा संभाला। कार्यक्रम के दौरान मजाक मस्ती के बीच रितेश देशमुख और मनीष पॉल ने दर्शकों में बैठे मशहूर हस्तियों से एक सवाल पूछा - ''सलमान के पीछे कौन है?''

salman-khan-shout-out-for-shahrukh-khan-s-pathaan-and-jawan-at-iifa-2022

जवाब में अभिनेत्री कृति सैनन ने कहा, "दर्शक", जबकि गायक यो यो हनी सिंह और गुरु रंधावा ने कहा- "परियां"। इस पर दर्शकों के बीच बैठे सलमान ने अचानक उठकर कहते हैं, "मेरे पीछे सिर्फ एक आदमी है और वो है शाहरुख खान".. इस पर दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट और हंसी गूंज जाती है।

सलमान मस्ती के अंदाज में आगे कहते हैं- "वो कबसे मेरे पीछे हैं, कबसे.. क्योंकि क्या है ना मन्नत की जो बिल्डिंग है वो गैलेक्सी के पीछे है। अगर उस तरफ से देखोगे तो वो बहुत आगे है।" इसके बाद सलमान खान ने शाहरुख की फिल्मों का जिक्र करते हुए कहा, "हमारा पठान, हमारा जवान तैयार है.."

अब सलमान खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शाहरुख- सलमान फैंस दोनों सुपरस्टार्स की दोस्ती पर उत्साह जता रहे हैं। बता दें, साल 2023 में शाहरुख तीन फिल्मों के साथ फैंस के सामने आने वाले हैं- पठान (25 जनवरी), जवान (2 जून) और डंकी (22 दिसंबर)। वहीं, सलमान खान की फिल्म टाईगर 3 में शाहरुख कैमियो भी निभाते दिखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X