सलमान खान एक्टर हैं Politician बनने की कोशिश ना करें- फैंस रिएक्शन
सलमान खान के ट्वीट्स ने दो दिन से पूरे मुंबई में तहलका मचा रखा है। कोई सलमान को बचाने की कोशिश में है तो कोई उनके खिलाफ बोल रहा है। सलीम खान द्वारा सलमान खान के ट्वीट्स को बेमतलब कहे जाने के बाद तो इस मामले ने कुछ और ही टर्न ले लिया।
वैसे इस बात से किसी को सबसे ज्यादा फायदा मिला तो वो हैं पॉलिटीशियन्स जिन्हें एक नया मसाला मिल गया अपनी पॉलिटिक्स की रेसिपी को और थोड़ा मसालेदार बनाने का। कई पॉलीटीशियन्स ने ट्विटर के जरिये सलमान खान के इस ट्वीट को बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश की यहां तक कि सलमान खान के घर के बाहर बीजेपी वालों ने धरना तक दिया।
लेकिन सलमान खान के डाई हार्ड् फैंस को इस बात से काफी धक्का पहुंचा और उन्होंने सलमान खान को लेकर कुछ ऐसी बातें कहीं जो शायद आपको भी हैरान कर जाएं। भले ही हैं वो सलमान के फैन लेकिन कहीं ना कहीं सलमान के ये ट्वीट्स उनके दिल को तोड़ गये।
आइये जानते हैं सलमान के ही फैन्स की राय सलमान खान के ट्वीट्स पर।


Click it and Unblock the Notifications












