अब किसने कहा.. "सलमान खान को मिलना चाहिए नेश्नल एवार्ड''
[बॉलीवुड न्यूज] जबसे 'बजरंगी भाईजान' रिलीज हुई है, सलमान खान को तारीफ पर तारीफ पर मिल रहे हैं। फिल्म में बजरंगी के किरदार में सलमान खान ने जो जादू किया है, उसका असर एक महीने बाद भी उतरने का नाम नहीं ले रहा। लेकिन क्या सलमान की एक्टिंग इतनी बेहतरीन थी कि उन्हें नेश्नल एवार्ड से सम्मानित किया जाना चाहिए!

बहरहाल इस सवाल का जवाब शायद सलमान फैंस को अच्छा न लगे। इसीलिए हम आगे बढ़ते हैं.. राखी गुलजार ने हाल ही में कबीर खान की फिल्म बजरंगी भाईजान देखी और उन्होंने फिल्म की काफी तारीफ की।
REALLY.. सलमान खान की 'सुल्तान' ने उड़ाई आमिर की नींद!
'करण- अर्जुन' में सलमान की मां बनीं राखी ने कहा कि, बजरंगी भाईजान में सलमान ने अब तक का बेहतरीन अभिनय किया है। फिल्म काफी पॉजिटिव मैसेज देती है। उन्होंने कहा कि, इस फिल्म के लिए कबीर खान और सलमान खान को नेश्नल एवार्ड दिया जाना चाहिए।
हम्म.. बहरहाल, अब सलमान खान को नेश्नल एवार्ड मिलना चाहिए या नहीं, यह तो पता नहीं। लेकिन उम्मीद है सलमान खान लोगों की उम्मीदों को देखते हुए इस तरह के किरदार करना जारी रखेंगे।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications



