PM मोदी की बायोपिक में सलमान खान, मच गया हंगामा, ये बात सुनकर चौंक जाएंगे आप!
इन दिनों 2019 की आने वाली कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं। वहीं इस साल राजनीतिक हस्तियों पर भी जमकर फिल्में बन रही हैं। पहले ठाकरे, फिर एक्सिडेंटल प्राइममिनिस्टर और फिर नरेंद्र मोदी.. वहीं हाल ही में पोस्टर के जरिए एनाउंस हुई पीएम मोदी की इस बायोपिक को लेकर खासा बवाल मचा हुआ है। कोई इसे 2019 चुनाव से जोड़ कर देख रहा है तो कोई फिल्म पर ही सवाल उठा रहा है। इसी बीच जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस बायोपिक पर कुछ ऐसा कह दिया कि आप चौंक जाएंगे।
[B'day Spcl: सलमान खान से आमिर तक, फरहान अख्तर के आगे सब Fail, जानें कैसे]
नरेंद्र मोदी का पोस्टर रिलीज हो चुका है इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी का किरदार निभा रहे हैं। वहीं पोस्टर आते ही बवाल हो गया सबका मानना है कि पोस्टर में दिख रहे पीएम न तो मोदी लग रहे हैं और न ही विवेक ओबेरॉय.. वहीं इस पर उमर अब्दुल्ला का कहना है कि 'इस फिल्म में अगर सलमान खान पीएम मोदी का किरदार निभाते तो मजा ही आ जाता।'

उन्होंने कहा कि 'लाइफ अनफेयर है डॉ. मनमोहन सिंह को क्षमता रखने वाले अनुपम खेर मिले। गरीब मोदी जी को विवेक ओबेरॉय से समझौता करना पड़ा। सलमान खान होता तो क्या मजा आता।' .. बता दें कि हाल ही में अभिनेता परेश रावल ने भी दावा किया कि मुझसे बेहतर पीएम मोदी का किरदार और कोई नहीं निभा सकता। उन्होंने तो अपनी फिल्म भी बनानी शुरू कर दी है। बता दें कि इस बायोपिक ने फिल्मों का सारा मसाला मिलेगा क्योंकि न सिर्फ पीएम मोदी की निजी लाइफ सुर्खियों में रही है बल्कि बतौर पीएम उनके निर्णयों पर भी जबरदस्त विवाद रहा है।
बहरहाल, चुनावी दौर में बनाई जा रही इन फिल्मों के बीच हम आपको आगे बताते हैं बॉलीवुडी की उन 10 बेस्ट फिल्मों के बारे में जो राजनीतिक मुद्दों पर आधारित हैं।


Click it and Unblock the Notifications