सलमान कर रहे हैं डेसी शाह के साथ रोमांस!
सलमान खान आजकल सोहेल खान की फिल्म जय हो की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। सलमान खान ने हाल ही में जय हो फिल्म का एक रोमांटिक सॉंग शूट किया है। सलमान खान और डेसी शाह ने जय हो फिल्म के इस रोमांटिक गाने की शूटिंग की है रोमानिया में। इस गाने में सलमान खान को डेसी शाह के साथ बॉल डांस करते हुए दिखाया गया है। डेसी शाह सिल्वर रंग की साड़ी में बहुत ही खूबसूरत नज़र आ रही हैं। दूसरी तरफ सलमान खान भी अपने ब्लैक सूट में काफी स्मार्ट और हैंडसम नज़र आ रहे हैं।
सलमान खान अपनी फिल्म जय हो के क्लाइमेक्स को शूट करने के लिए रोमानिया गये थे और उन्होंने ट्वीट भी किया चलो गुड नाइट। कल सुबह जय हो के क्लाइमेक्स की शूटिग पर जाना है। सुनने में ये भी आया है कि सोहल खान ने मुंबई गोरेगांव में स्थित फिल्म सिटी में तीन अलग अलग सेट्स बनवाए हैं जहां पर फिल्म के कुछ सीन्स की री शूटिंग भी कराई जाएगी। जय हो फिल्म तेलुगू ब्लॉकबस्ट फिल्म स्टालिन की रीमेक है। जिसमें चिरंजीवी ने मुख्य भू्मिका निभाई थी।
जय हो एक सोशल रिलेटेड थीम पर बेस्ट फिल्म है जिसमें सलमान खान ने एक मास हीरो का किरदार निभााय है। जय हो का नाम पहले मेंटल थाजो कि सलमान खान ने सजेस्ट किया था। उसके बाद सलमान खान के पिता सलीम खान को लगा कि फिल्म का नाम कुछ हटकर होना चाहिए। क्योंकि ये फिल्म गणतंत्र दिवस पर रिलीज हो रही है। तो आखिरकार फिल्म का नाम जय हो रखा गया।


Click it and Unblock the Notifications