सलमान खान का नया 'लॉकडाउन' गाना- फॉर्महाउस में जैकलीन के साथ की शूटिंग- देंखे VIDEO
कुछ ही दिनों पहले सलमान खान ने कोरोना पर एक खास गाना "प्यार करो ना" तैयार कर रिलीज किया था। वहीं, अब सलमान ने जैकलीन फर्नाडीज के साथ दूसरा गाना भी तैयार कर लिया है। गाने की टाइटल है- तेरे बिना। बता दें, इस गाने की पूरी शूटिंग सलमान के पनवेल फॉर्महाउस पर ही हुई है। अपने लॉकडाउन इंटरव्यू में सलमान खान ने इस गाने को लेकर बातें की हैं।
इस लॉकडाउन में भी सलमान खान अपने फैंस को काफी इंटरटेन कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सलमान काफी एक्टिव हैं और फॉर्महाउस से अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं। बता दें, फॉर्महाउस में सलमान खान की बहन अर्पिता भी अपने परिवार के साथ हैं। वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेसस जैकलीन फर्नाडीज, वलूचा डिसूजा और लूलिया वंतूर भी लॉकडाउन में वहीं फंसी हैं।

लिहाजा, सलमान खान ने लॉकडाउन में समय का उपयोग करते हुए एक नया गाना बनाया है। सलमान खान ने हंसते हुए कहा कि यह हमारे प्रोक्डशन का सबसे सस्ता गाना है। हमने इसे यही फॉर्महाउस के ही अलग अलग जगहों पर शूट किया है।
View this post on InstagramA post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on


Click it and Unblock the Notifications











