SURPRISE: बजरंगी भाईजान का सबसे बड़ा धमाका अभी बाकी है!
[बॉलीवुड समाचार] सलमान खान की बजरंगी भाईजान इसी हफ्ते रिलीज़ होने वाली है और फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राइज़ अब जाकर खुला है। फिल्म में ईद की पार्टी गाने को जगह शायद ही मिले लेकिन सलमान खान के फैन्स को निराश होने की ज़रूरत नहीं है। क्योंकि फिल्म में होगा सलमान सॉन्ग। इस गाने को रेमो डीसूज़ा कोरियोग्राफ कर रहे हैं और गाना शूट हो रहा है।
इस गाने का फिल्म से कोई लेना देना नहीं होगा और गाना सलमान खान पर होगा ना कि पवन कुमार यानि कि बजरंगी भाईजान पर। गाने में सलमान खान अपने अंदाज़ में नज़र आएंगे और इस गाने को फिल्म में क्रेडिट में रखा जाएगा।
[BOX OFFICE: सलमान ने किया 1000 करोड़ का नुकसान]
अब जब सलमान खान अपने ही अंदाज़ में होंगे तो ज़ाहिर सी बात है कि गाना भी धमाकेदार होगा। देखते हैं कि गाने की कोई भी झलक फिल्म की रिलीज़ से पहले मिलती है या नहीं।
[FACT: अक्षय कुमार ही ले पाते हैं सलमान खान से टक्कर!]


Click it and Unblock the Notifications














