Tiger 3 की शूटिंग से लीक हुआ वीडियो, छत पर स्टंट सीन फिल्माते दिखे सलमान खान, फैंस का उत्साह डबल!

salman-khan-shoots-for-tiger-3-s-rooftop-action-scene-fans-going-crazy-watch-viral-video

Salman Khan shoots for Tiger 3: सलमान खान की दिवाली रिलीज 'टाइगर 3' को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है। फिल्म की शूटिंग भी जोर शोर से चल रही है। पिछले दिनों शाहरुख खान ने मड आइलैंड में अपना कैमियो शूट कर लिया है। वहीं, अब फिल्म के सेट से सलमान खान के एक स्टंट वीडियो वायरल होता दिख रहा है।

टाइगर 3 की शूटिंग के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हुई है, जिसमें भाईजान छत पर स्टंट सीन शूट करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में सलमान ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं, जो एक छत से दूसरे छत के बीच तख्तों पर चलकर जा रहे हैं।

टाइगर 3 के सेट से लीक हुआ वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान के पीछे, उनकी टीम के और भी कई लोग हैं, जो छत से नीचे उतर रहे हैं। सलमान फैंस टाइगर 3 के इस वीडियो को देखकर काफी एक्साइटेड हैं और सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपनी बेसब्री बयां कर रहे हैं। हालांकि बता दें, लीक हुआ ये वीडियो कुछ महीने पहले का है।

दिवाली पर रिलीज होगी टाइगर 3

टाइगर 3 दिवाली के मौके पर.. यानि की 10 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ की जोड़ी दिखेगी, जबकि बतौर विलेन दिखेंगे इमरान हाशमी। इमरान के लुक को फिलहाल काफी छिपाकर रखा गया है। वहीं, शाहरुख खान का कैमियो रोल भी काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

बता दें, टाइगर 3 यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा होगी। टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉर और पठान के बाद.. ये इस यूनिवर्स की पांचवी फिल्म होगी।

Read more about: salman khan tiger 3
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X