PICS: सलमान ने किया ट्यूबलाइट में स्टंट सीन...देखिए शूटिंग की तस्वीरें
सलमान खान ट्यूबलाइट के लिए शूटिंग कर रहे हैं और उन्होंने फिल्म का सबसे अहम स्टंट शूट किया है औऱ तस्वीरें भी बाहर आ गई हैं। और इन तस्वीरों को देख आपकी दिलचस्पी फिल्म में और बढ़़ जाएगी।
सलमान खान ने ट्यूबलाइट के लिए एक बेहद अलग स्टंट सीन बड़ी ही आसानी से शूट किया है। दरअसल, सलमान खान को एक अंडरवाटर सीक्वेंस शूट करना था। और इसके लिए अमूमन स्टार्स को कुछ समय तक की ट्रेनिंग दी जाती है।
लेकिन सलमान ने ये शूट बड़ी ही आसानी से कर लिया क्योंकि वो बहुत ही अच्छे तैराक हैं। हालांकि स्वीमिंग पूल का पानी काफी ठंडा था और इसलिए उन्हें बीच बीच में ब्रेक लेना पड़ा।

सलमान के इंस्ट्रक्टर थे अनीस एडिनवाला और उन्होंने कैटरीना कैफ को भी ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा के लिए ट्रेन किया है। इसके अलावा अनीस ने ढिशूम में वरूण धवन, हैप्पी न्यू ईयर में शाहरूख खान, धूम 3 में आमिर खान और फैंटम में सैफ अली खान को ट्रेन किया है।
[Pics: ट्यूबलाइट के सेट से ओमपुरी की आखिरी तस्वीरें]
अनीस ने बताया कि सलमान को ज़्यादा समझाना नहीं पड़ा। हालांकि उन्हें स्कूबा डाईविंग के कुछ टिप्स दिए गए कि सांस को कैसे कंट्रोल में रखा जाए वगैरह वगैरह, पर सलमान ने तुरंत ये सीन शूट कर लिया।
गौरतलब है कि सलमान खान की ट्यूबलाइट धीरे धीरे अपनी ईद रिलीज़ के लिए तैयार हो रही है। फिल्म ने हाल ही में अपना शूट खत्म किया है और यहां देखिए शूटिंग की आखिरी तस्वीर।
वहीं इसके अलावा सलमान जल्द ही टाईगर ज़िंदा है की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इतना ही नहीं, पहले शेड्यूल में सलमान खान यहां पर खतरनाक स्टंट सीन शूट करने वाले हैं। और इसकी जानकारी अली अब्बास ज़फर दे चुके हैं।
वहीं ट्यूबलाइट में जबसे शाहरूख खान ने कैमियो शूट कर लिया है, फिल्म को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ चुकी है। जानिए फिल्म से जुड़ी लेटेस्ट डीटेल्स।


Click it and Unblock the Notifications











