दबंग 2 में कव्वाली करेंगे सलमान खान

फिल्म दबंग 2 के लिए सलमान ओवर टाईम कर रहे हैं। अभी हाल ही में उन्हें फिल्म के लिए कमालिस्तान स्टूडियो में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के साथ एक कव्वाली सीन करते हुए देखा गया। इस सीन के लिए बनाये गए सेट पर सल्लू मियां ने जम के मस्ती भी की जिससे उनके अन्दर छुपा बैठा चुलबुल पांडे निकल के सबके सामने आया।
पिछली बार जहाँ इस फिल्म को अभिनव कश्यप ने निर्देशित किया था। वहीं इस बार भाई अरबाज़ खान इसे निर्देशित कर रहे हैं, जबकि दबंग 2 के प्रोडूसर की कमान संम्भाली है भाभी मलइका अरोड़ा खान ने।
आपको बताते चले की दबंग 2010 की सुपर हिट फिल्म थी, जिसने बहुत अच्छा कलेक्श्ान दिया था। जहाँ फिल्म से ज्यादा फिल्म का एक गाना मुन्नी बदनाम हुई डार्लिंग तेरे लिए बहुत हिट हुआ था। सलमान से जुड़े करीबी सूत्रों की माने तो दबंग 2 में इस बार भी आईटम सांग है लेकिन, उसे मलइका खान नहीं करेंगी।
इसके लिए अभिनेत्री का चयन किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया की सलमान इसके बाद कबीर खान (काबुल एक्सप्रेस, न्यूयोर्क) निर्देशित एक था टाईगर को पूरा करेंगे जिसकी ईद में रिलीज़ होने की संभावना है।


Click it and Unblock the Notifications