Salman Khan- अब नहीं बचेंगे हमलावर, साफ साफ शक्लें आईं सामने, पुलिस जल्द लेगी बड़ा एक्शन!

सुपरस्टार सलमान खान के पर तड़के फायरिंग हुई थी और इसके बाद से लगातार हलचल हो रही है। पुलिस चौकन्ना है और जांच टीमें काम पर लगी हुई हैं। लेकिन अब पुलिस के हाथ एक ऐसा वीडियो हाथ लगा है कि हमलवरों की खैर नहीं है।
इस वीडियो में कैद हुए हमलावरों की शक्लें साफ साफ नजर आ रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि शक्लों के सामने आने के बाद पुलिस को कुछ अहम जानकारी भी मिली हैँ। शूटर्स की तस्वीर जैसे ही सामने आई लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।
इसमें कोई शक नहीं है कि काफी जल्दी पुलिस इनको पकड़कर हवालात में बंद करने वाली है। दो शूटर्स हैं जिसमें से एक ने लाल और दूसरे ने काले रंग की टीशर्ट पहनी है। दोनों कि सिर पर कैप नजर आ रही है। हालांकि ये दोनों कौन हैं इसको लेकर खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस विश्नोई गैंग ने ली है।
क्या बोले लोग?
शूटर्स के चेहरे सामने आने के बाद लोगों का रिएक्शन इसपर आ रहा है। एक ने लिखा है, ''सलमान सर के घर फायरिंग की घटना यह बड़ी दुख की बात जिन्होंने ऐसा कदम उठाया है उनके ऊपर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।'' एक ने लि़खा, ''अब उनकी खैर नहीं है।'' एक ने लिखा है, ''अब हमलावर बचेंगे नहीं।'' एक ने लिखा, ''ये शूटर्स का अब क्या होगा?'' लोग इस तरह से लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। गौरतलब है कि सलमान खान के घरपर फायरिंग की गई थीं और दीवार पर गोलियों के निशान लगे हुए हैं।
पहले मिली थी सिक्योरिटी
सलमान खान को Y+ सिक्योरिटी मिली थी, लेकिन इसके बाद भी सलमान खान को मेल के द्वारा भी धमकाया जा चुका है। पिछली बार भी लॉरेंस बिश्नोई का हाथ था। उन्होंने यह भी कह था कि ये मत सोचना की तुम हमें मूर्ख बना पाओगे। दाऊद इब्राहिम तुम्हें हमारी पहुंच से बचा नहीं सकता है। तुम्हें कोई बचा नहीं सकता। हालांकि इस फायरिंग के बाद परिवारवाले घबराए हुए हैँ। लेकिन सलीम खान ने इसको सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट बताया है।


Click it and Unblock the Notifications











