पाकिस्तान में ब्लास्ट होता है तो वो भारत का नाम नहीं लेते, फिर हम क्यों? सलमान खान का चौंकाने वाला Video Viral

Salman Khan: भारत और पाकिस्तान (India Pakistan) के बीच के रिश्तों में दरार पड़ती दिख रही है। दरअसल जब से 22 अप्रैल को पहलगाम में हमला हुआ तब से देशभर में गुस्सा देखने को मिला। जिसके जवाब में भारत ने भी आतंकियों के 9 ठिकाने उड़ा दिए। इसके बाद दोनों ही देशों ने एक दूसरे पर हमले करने शुरू कर दिए। बता दें कि बीते दिन सीजफायर भी हुआ था, लेकिन पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया और गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।
सीजफायर का ट्वीट किया सलमान खान ने डिलीट
बता दें कि भले ही ऑपरेशन सिंदूर पर किसी खान का कोई रिएक्शन ना आया हो लेकिन सीजफायर होने पर सलमान खान का एक ट्वीट सामने आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि 'ऊपर वाले का शुक्र है कि सीजफायर हुआ', लेकिन इस ट्वीट को करने के तुरंत बाद ही सलमान खान ने इस ट्वीट को तुरंत डिलीट कर दिया। जिसके बाद सलमान खान को जमकर ट्रोल किया जाने लगा, इतनी ट्रोलिंग देखने के बाद भी सलमान खान ने को भी बयान जारी नहीं किया।
पाकिस्तानी तो नहीं बोलते की हिंदुस्तान ने अटैक किया है...
वहीं इसी ट्रोलिंग के बीच सलमान खान (Salman Khan) का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह पाकिस्तानी हमले और भारत के हमलों को लेकर वह बात करते नजर आ रहे हैं। सलमान खान का यह वीडियो तब का है जब 26/11 अटैक हुआ था। इस वीडियो में सलमान खान कहते नजर आ रहे हैं कि पाकिस्तान में खुद इतना हो रहा है। कितने सारे अटैक हुए हैं। वहां भी ब्लास्ट होते हैं। जिसपर पाकिस्तान का कोई कंट्रोल नहीं है। मैं वहां के अखबार तो नहीं पढ़ता, लेकिन वहां पर कई ऐसी घटना होती है तो क्या वो लोग बोलते हैं कि ये हिंदुस्तानियों ने किया है ?
कहीं से तो बंदूकें खरीदते होंगे...
सलमान खान आगे कहते हैं कि हम भी यही दिक्कत झेल रहे हैं। जो ऐसा कर रहा है वो छोटी मोटी ऑर्गेनाइजेशन तो हो नहीं सकती ना। बड़े लेवल पर होगी। और कितने बड़े लेवल पर है वो आप खोजो। सलमान खान आगे कहते हैं कि उनका ट्रेनिंग कैंप होगा एक रूम में तो नहीं होगा। पहाड़ों के बीच में, जंगल में या किसी विराने में फुल सेटअप होगा। खुद तो बंदूकें नहीं बनाते होंगे कहीं ना कहीं से तो खरीदते होंगे। तो खोजो उसको। बता दें कि भारत-पाकिस्तान के हमले के बीच समलान खान का यह पुराना वीडियो खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो पर लोगों के जमकर रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं।
लोगों के यूं आए रिएक्शन
बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- देख लिया किसने कितना सपोर्ट किया ऑपरेशन सिंदूर को। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- बॉयकॉट करो। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- देश दुनिया आपसे कितना प्यार करती है, लेकिन आपने ऑपरेशन सिंदूर पर कुछ नहीं बोला।
इन सितारों ने अभी तक नहीं तोड़ी चुप्पी
आपको बता दें कि ना तो पहलगाम हमले पर ना ही ऑपरेशन सिंदूर पर सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान का कोई पोस्ट आया। वहीं सीजफायर होने पर सलमान खान ने शुक्रिया अदा किया था, लेकिन उस ट्वीट को भी उन्होंने डिलीट कर दिया था। सलमान खान का ऐसा बर्ताव देख फैन्स उनसे नाराज हो गए हैं। बीते दिन सोशल मीडिया पर समलान खान ट्वीट डिलीट करने की वजह से उन्हें जमकर ट्रोल भी हुए थे। वहीं खान के अलावा बॉलीवुड में तमाम सितारे हैं जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया है। वहीं दूसरी ओर लगातार पाकिस्तानी सितारे भारत को और कई सितारों के बारे में उल्टा सीधा बोलते नजर आए।


Click it and Unblock the Notifications











