सट्टेबाज़ी में फंसे अरबाज़ खान.. भाई सलमान खान हैं SHOCKED.. जानें रिएक्शन!
Recommended Video

आईपीएल सट्टेबाजी में करीब 3 करोड़ रुपये गंवा बैठे अरबाज खान का नाम सामने आने पर सभी हैरान रह गए। रिपोर्ट्स की मानें तो अरबाज की इस हरकत से उनके भाई सलमान खान समेत पूरा खान परिवार हैरान है। घर में किसी को इस बात की भनक तक नहीं थी कि अरबाज़ सट्टेबाजी में फंसे हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, अरबाज़ ने यह किसी से शेयर नहीं किया था।
अक्षय कुमार की धमाकेदार एक्शन सीक्वल- 100 करोड़ी फिल्म की तैयारी शुरु!
सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म रेस 3 के प्रमोशन में व्यस्त हैं। ऐसे में इंटरव्यू के दौरान जब उनसे अरबाज़ खान संबंधित सवाल किये गए तो सलमान ने सीधे सीधे सारे सवालों को इग्नोर कर दिया। जाहिर है सलमान भी इससे काफी हैरत में है।

वहीं, पापा सलीम खान ने इस बीच ऐसा बयान दे दिया, जिससे सभी हैरान रह गए। सलीम खान ने कहा, 'इस मामले में गिरफ्तार सटोरिए सोनू जालान के तार अफगानिस्तान, पाकिस्तान, सऊदी अरब और दक्षिण अफ्रीका से जुड़े हुए हैं तो सिर्फ मेरे बेटे अरबाज का नाम ही क्यों सामने आ रहा है? क्या इस सटोरिए सोनू जालान की डायरी में एक अरबाज का नाम ही है? क्या एक आदमी पर उसकी दुकान चल रही है?'


Click it and Unblock the Notifications