सलमान के नाम से भेजा इनविटेशन, मीडिया को बनाया बेवकूफ!
सलमान खान के नाम से अगर किसी इवेंट का इनविटेशन भेजा जाए तो भला कौन नहीं आएगा। लेकिन कई बार यही ट्रिक आजमाते हैं फिल्म निर्माता अपनी छोटी फिल्म को और भी ज्यादा कवरेज देने के लिए। हाल ही में 23 अगस्त को फिल्म 'मिड 90' के मुहुर्त पर मीडिया को आने के लिए इनवाइट किया गया। इस इवेंट के इनविटेशन मैसेज में सलमान खान का नाम भी शामिल था लेकिन मजे की बात ये है कि जब पूरी मीडिया फिल्म के मुहुर्त पर पहुंच गयी तब काफी देर बाद उन्हें पता चला कि असल में सलमान खान तो इस इवेंट में आने वाले ही नहीं हैं। मीडिया के गुस्से का ठिकाना नहीं था सभी ने इवेंट के पीआर को काफी जमकर सुनाया और कहा कि अगली बार से इस तरह के फालतू मैसेज ना करे।
दूसरी तरफ जब सलमान खान को पता चला कि मीडिया उनका ईवेंट में आने का इंतजार कर रही है तो सलमान खान को भी काफी हैरानी हुई क्योंकि उन्हें तो खुद नहीं पता था कि वो किसी इवेंट में जा रहे हैं। सलमान खान ने अपनी टीम से कहा कि वो पता करें कि आखिर किस इवेंट के इनविटेशन उनके नाम से गये हैं। आपको बता दें कि इस मिड 90 फिल्म के मुहुर्त के इनविटेशन में क्या लिखा था। इनविटेशन के अनुसार अंडरवर्ल्ड डॉन फिरोज कोंकनी पर आधारित फिल्म मिड 90 का मुहुर्त 23 अगस्त को शाम 7 बजे से तुलिप स्टार होटल में होगा। इस फिल्म के मुहर्त पर चोरी चोरी चुपके चुपके फिल्म के को प्रोड्यूसर मौजूद होंगे। सलमान खान मुहुर्त पर क्लैप देंगे और सोहेल खान नारियल फोडेंगे। डायरेक्टर शॉट बोलेंगे अब्बास मस्तान और कैमरा फेस करेंगे इरफान खान और फरहीन खान।
इस इवेंट के इनविटेशन को देखने के बाद पहले तो सभी को लगा कि सलमान खान इस फिल्म के मुहर्त पर आएंगे ये बात कुछ जम नहीं रही। लेकिन जब इनवाइट सभी को मिला तो उन्हें लगा कि हो सकता है कि सलमान खान भी इसमें शामिल हो जाएं। शाम को लगभग हर एक चैनल से मीडिया वाले तुलिप स्टार होटल में जमा हो गये। लेकिन धीरे धीरे जैसे जैसे इवेंट आगे बढ़ने लगा उन्हें पता चला कि असल में सलमान तो इस सीन में थे ही नहीं। दूसरी तरफ सलमान को भी जब ये पता चला तो उन्होंने पता करने को कहा कि आखिर कौन है जो उनके नाम से बिना उन्हें बताए इनवाइट भेज रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












