सलामती के लिए सलमान ने भी रखा शिवरात्रि का व्रत
बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान जो ना करें वो कम ही है। लेकिन इधर बीच उनके ऊपर खुदा की भी खास दया चल रही है तभी तो वो जो कर रहे हैं उसी में हिट हो जा रहे हैं। शायद इसलिए उन्होंने भी आज यानी महाशिवरात्रि का व्रत रखा है। सुनने में आ रहा है कि सल्लू मियां ने आज खास अपने घर पर शंभूनाथ की पूजा रखी है , जिसमें बॉलीवुड के कुछ खास लोग शामिल होने वाले हैं।
पूजा शाम को है वहीं पर व्रतियों के लिए व्रत खोलने का भी इंतजाम किया गया है। कहा जा रहा है कि भले ही सलमान का सिक्का बॉक्सऑफिस पर चल रहा है लेकिन वो पिछले कुछ दिनों से अपनी सेहत को लेकर काफी परेशान हैं। जहां पिछले दिनों उनकी फेशियल सर्जरी अमेरिका में हुई वहीं अभी हाल ही में खबर आयी थी उनके नर्वस सिस्टम में भी कुछ दिक्कत हो गयी है इसलिए वो भगवान के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं।
वैसे आपको बता दें कि सल्लू मियां पिछले हफ्ते ही यशराज की फिल्म 'एक था टाइगर' की शूटिंग खत्म करके आये हैं। जिसमें उनकी अभिनेत्री कैटरीना कैफ है। आज की पूजा और होली के बाद सलमान 'दबंग 2' की शूटिंग करने वाले हैं।वैसे आपको बता दें कि आज की पूजा में बॉलीवुड के चर्चित चेहरों के शामिल होने की खबर है।


Click it and Unblock the Notifications
