फिटनेस का दूसरा नाम हैं सलमान खान- जिसने देखा, देखता रह गया- वीडियो VIRAL

By Staff

भारत की रिलीज के बाद से सलमान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। हर दिन सलमान एक ना एक वीडियो शेयर करते हैं, जिसे उनके लाखों, करोड़ों फैंस पसंद करते हैं। कुछ ही दिनों पहले सलमान और सोहेल के बेटे का वीडियो खूब देखा गया था। वहीं, अब सुपरस्टार ने एक नया वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए।

सलमान खान बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेताओं में हैं और यह एक बार फिर उन्होंने साबित कर दिया। सुपरस्टार ने ट्विटर पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जहां वह स्विमिंग पूल में बैक फ्लिप मारते दिखाई दे रहे हैं। सलमान का यह स्टंट देखकर सभी हैरान हैं कि 53 की उम्र में भी बैकफ्लिप डाइव कर रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

Salman Khan

वहीं, बैकग्राउंड में सलमान की ही फिल्म सुल्तान का गाना 'जग घुमया' बज रहा है। इस वीडियो को लाखों फैंस देख चुके हैं।

इतना ही नहीं, बल्कि सलमान खान ने हाल फिलहाल और भी वीडियो शेयर किये हैं, जिसे देखकर उनकी फिटनेस का अंदाजा लगाया जा सकता है। कभी जिम में पसीना बहाते तो कभी कोई स्टंट करते।

बहरहाल, सलमान खान की भारत 200 करोड़ से ऊपर की कमाई कर चुकी है। वहीं, दबंग 3 की शूटिंग भी शुरु हो चुकी है। दबंग 3 दिसंबर में रिलीज होने वाली है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X