"...इसलिए मेरी सुलतान ब्लॉकबस्टर ही होगी!" - सलमान खान
सलमान खान की सुलतान को लेकर धीरे धीरे माहौल बन रहा है लेकिन अब सलमान खान खुद सुलतान के लिए माहौल बनाने लगे हैं। उनकी फिल्म और रियो ओलंपिक्स 2016 को लेकर भले ही जितना विवाद हो रहा हो, लेकिन सलमान खान सुलतान को लेकर अलग सुर ताल छेड़ चुके हैं।
अब उन्होंने हाल ही में कहा कि सुलतान का ब्लॉकबस्टर होना तय है, कोई रोक ही नहीं सकता। क्योंकि सुलतान एक स्पोर्ट्स फिल्म नहीं बल्कि एक रोमांटिक फिल्म है। और बॉलीवुड में रोमांस का हिट होना तय है। इसलिए वो जानते हैं कि सुलतान भी सुपरहिट होगी।
[सलमान खान हर ब्रेकअप के बाद बन पाते हैं #BestBoyfriend]
गौरतलब है कि सुलतान में सलमान खान एक हरियाणवी पहलवान बने हैं और फिल्म में उनका साथ दे रही हैं अनुष्का शर्मा। सबको लग रहा है कि सुलतान सलमान खान और उनके अखाड़े की कहानी है लेकिन सलमान ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि सुलतान दरअसल उनकी और अनुष्का की लव स्टोरी है।
वहीं सलमान खान ने रोमांस के बारे में भी कब कब क्या क्या कहा जान ही लीजिए -


Click it and Unblock the Notifications