कोरोना की फाइट को कमजोर करने वालें जरूर देखें सलमान खान का ये वीडियो -समझिए कितनी खतरनाक है ये लड़ाई
सलमान खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक तमाम सितारे कोरोना से लड़ने के लिए फैंस को प्रेरित कर रहे हैं। लेकिन कुछ लोग इस लड़ाई को कमजोर कर रहे हैं व सरकार के आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं। जिसके चलते भारत में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। ऐसे में सलमान खान ने एक पत्रकार के वीडियो को साझा किया है। इस वीडियो में बताया जाता है कि कैसे हमें इस लड़ाई को लड़ना है। साथ ही क्यों लॉकडाउन जरूरी है।
सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर इंडिया फाईट कोरोना वायरस हैशटैग पर इस वीडियो को शेयर किया। इस वीडियो में लोगों को जागरुक करने के साथ साथ बताया गया है कि कैसे कुछ लोग इस लड़ाई को कमजोर कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











