..................... Salman Khan shares the motion poster of Antim: The Final Truth with release date announcement | सलमान खान ने शेयर किया 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' का मोशन पोस्टर, रिलीज डेट की घोषणा - Hindi Filmibeat

सलमान खान ने शेयर किया 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' का मोशन पोस्टर, रिलीज डेट की घोषणा

आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हुआ और सलमान खान ने फिल्म 'अंतिम द फाइनल ट्रूथ' का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया है। साथ ही फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा भी हो चुकी है। महेश मांजरेकर के निर्देशन में बनी, सलमान खान और आयुष शर्मा स्टारर फिल्म 'अंतिम' 26 नवंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

सलमान खान ने रिलीज डेट की अनाउंसमेंट करते हुए लिखा- "अंतिम 26 नवंबर, 2021 को दुनियाभर के थियेटर्स पर रिलीज होने जा रही है। ZEE और पुनीत गोएंका संग हमारा एसोसिएशन काफी शानदार रहा है। हमने साथ में रेस 3, लवयात्री, भारत, दबंग 3, कागज और राधे जैसी फिल्में की हैं। अब इस कोलेबोरेशन के साथ अंतिम फिल्म लेकर आ रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि वो Zee को आने वाले वक्त में और ऊंचे मुकाम पर लेकर जाएंगे।"

Antim: The Final Truth

बता दें, 26 नवंबर को ही जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' भी रिलीज होने वाली है। दोनों ही फिल्में धमाकेदार एक्शन भरपूर हैं, लिहाजा बॉक्स ऑफिस पर यह टक्कर भी जबरदस्त होगी।

कुछ दिनों पहले अफवाह थी कि फिल्म दिवाली के मौके पर अक्षय कुमार की सूर्यवंशी से क्लैश करेगी, लेकिन फिर एडिटिंग के काम की वजह से फिल्म की रिलीज को 26 नवंबर कर दिया गया।

जोड़े गए सलमान खान के सीन्स

जोड़े गए सलमान खान के सीन्स

बता दें, 4 से 6 अक्टूबर के बीच सलमान खान ने कुछ सोलो डायलॉग्स रिकॉर्ड किये हैं और अंतिम की कुछ एक्सट्रा सीन्स पर काम किया है। फिल्म को देखने के बाद महेश मांजरेकर और सलमान दोनों ने मिलकर फैसला लिया कि फिल्म में सलमान की कुछ और सीक्वेंस जोड़े जाएंगे।

अंतिम की कहानी

अंतिम की कहानी

फिल्म अंतिम की कहानी मुख्य रूप से एक पुलिस वाले और अलग-अलग विचारधारा वाले गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमती है। अंतिम पूरी तरह से दो अलग-अलग दुनिया के दो नायकों को आमने-सामने लाती है। यह पहली बार है जब सलमान खान और आयुष शर्मा एक दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

मराठी फिल्म की रीमेक

मराठी फिल्म की रीमेक

सलमान खान फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत, अंतिम सलमा खान द्वारा निर्मित और महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित है। बता दें, 'अंतिम' साल 2018 में आई हिट मराठी फिल्म मुल्शी पैटर्न की रीमेक है।

गेस्ट रोल में नहीं हैं सलमान खान

गेस्ट रोल में नहीं हैं सलमान खान

दोनों एक्टर्स की तारीफ करते हुए महेश मांजरेकर ने कहा है- "सलमान खान ने फिल्म में शानदार काम किया है.. आयुष भी अपनी पिछली फिल्मों से इसमें बिल्कुल अलग दिख रहे हैं।"

वहीं, जब निर्देशक से पूछा गया कि क्या अंतिम में सलमान खान गेस्ट रोल में हैं तो उन्होंने कहा है कि.. नहीं, सलमान का एक फुल भूमिका वाला कैरेक्टर है और वह अपने प्रदर्शन से दर्शकों को आश्चर्यचकित करने वाले हैं..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X