सलमान ने की लवरात्रि की पहली तस्वीर शेयर, कुछ इस अंदाज में नजर आएंगे आयुष
सलमान खान के प्रोड्क्शन हाउस की अगली फिल्म की शूटिंग शुरु हो गई है। खुद सलमान खान ने सेट पर की तस्वीर शेयर की है जिसमें आयुष शर्मा और वारिना हुसैन बाइक पर बैठे नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी और लोगों को काफी पसंद भी आ रही है।
आयुष शर्मा सलमान खान की बहन अर्पिता के पति हैं और काफी लंबे से उनके डेब्यू की खबरें आ रही थी। दोनों का कुछ दिनों पहले फर्स्ट लुक भी शेयर किया गया था। उम्मीद की जा सकती है कि दर्शक इस जोड़ी को फिल्म में पसंद करेंगे। बता दें, लवरात्रि गुजरात की एक लव स्टोरी है।

बहरहाल, सच तो यह है कि सलमान खान की वजह से फिल्म की काफी चर्चा है। सलमान फैंस को भी काफी उम्मीद है। लेकिन फिल्म और आयुष शर्मा की डेब्यू कैसी होने वाली है.. यह तो अब 5 अक्टूबर को पता चलेगा। फिलहाल फिल्म को सुर्खियों में छाने के लिए काफी मेहनत करनी होगी।
फिल्म में आयुष शर्मा और वारिना हुसैन दोनों ही डेब्यू करेंगे।सलमान खान ने कुछ दिनों पहले ही वारिना हुसैन के नाम की घोषणा की थी। फिल्म की शूटिंग फिलहाल गुजरात में चल रही है।
फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है और जोर शोर से दोनों स्टार्स के डेब्यू करने की तैयारी चल रही है। खास बात है कि फिल्म के हीरो, हीरोइन ही नहीं.. बल्कि फिल्म के निर्देशक भी डेब्यू हैं। इस फिल्म के साथ अभिराज बॉलीवुड में बतौर डायरेक्टर शुरुआत करने जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications