अपने स्टूडेंट के लिए सलमान का स्पेशल तोहफा.. फर्स्ट लुक..
[बॉलीवुड न्यूज] सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हीरो' का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। खैर, इन दोनों के साथ साथ इस फिल्म से प्रोड्यूसर सलमान खान का नाम भी जुड़ा है, जिसकी वजह से यह काफी सूर्खियों में है। सलमान ने फिल्म का फर्स्ट लुक अपने फैंस के साथ ट्विटर पर शेयर किया है।
पोस्टर में सूरज पंचोली दिखाई दे रहे हैं, जिसकी पीठ पर लगा टैटू पोस्टर की हाईलाइट है। साथ ही सूरज की परफेक्ट बॉडी फैंस को क्रेजी बना सकती है।
निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी यह फिल्म रिलीज से पहले ही काफी पॉपुलर हो रही है। कारण.. सलमान खान.. सल्लू इस फिल्म के प्रोमोशन में कोई कमी नहीं रखना चाहते। फिल्म 4 सितंबर को रिलीज होने वाली है।
VIDEO: जब सलमान खान ने अथिया शेट्टी के साथ की फोटोशूट.. FULL मस्ती..
बहरहाल, सलमान के उत्साह को देखते हुए कहा जा सकता है कि अथिया और सूरज के लिए इस फिल्म से बेहतर डेब्यू नहीं हो सकता था। क्योंकि सूरज और अथिया के फैंस के साथ साथ इस फिल्म का सलमान फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications

