रेस 3 से सलमान खान की खास 'हम दिल दे चुके सनम' झलक.. एकदम जबरदस्त!
रेस 3 के ट्रेलर के बाद अब सलमान खान- जैकलीन फर्नाडीज पर फिल्माया पहला गाना रिलीज होने वाला है। लेकिन गाने से पहले सलमान खान ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जहां वह काला शर्ट, काले पैंट में रेगिस्तान में खड़े नजर आ रहे हैं। सच कहा जाए तो हमें यह तस्वीर देखते ही सलमान की फिल्म हम दिल दे चुके सनम का गाना 'तड़प तड़प के दिल से' की याद आ गई।
'रेस 3' का तगड़ा धमाका, ट्रेलर रिलीज के साथ ही जबरदस्त RECORD
इस गाने में भी सलमान ब्लैक शर्ट- पैंट पहने रेगिस्तान से गुजर रहे थे। वहीं, रेस 3 का यह सीन भी किसी गाने के लिए ही शूट किया लग रहा है। हालांकि कोई शक नहीं कि सलमान फुल ब्लैक लुक में काफी जबरदस्त लगते हैं।

खैर, इससे भी दिलचस्प है कि सलमान खान ने तस्वीर क्यों शेयर किया? हम्मम.. बस ऐसे ही.. क्योंकि मूड किया। जी हां, सलमान ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- Buss mood Kiya tweet karneka. Toh Yeh raha Mera tweet ..
बहरहाल, रेस 3 सलमान खान की बड़ी फिल्मों में शामिल है। फिल्म 150 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार किया गया है। लिहाजा, फिल्म के लोकेशंस से लेकर एक्शन सीन्स पर काफी खर्च किया गया है। वहीं, फिल्म में सलमान खान से लेकर बॉबी देओल, अनिल कपूर, साकिब सलीम.. सभी बिल्कुल अलग लुक में नजर आए।
बहरहाल, सलमान खान के लुक की बात करें तो.. रेस 3 हो.. तेरे नाम हो या दबंग .. सलमान का लुक हर फिल्म के साथ पॉपुलर हो जाता है। यहां देंखे फिल्मों में सलमान खान अलग अलग लुक-


Click it and Unblock the Notifications
