ना टाईगर ज़िंदा है.. ना ट्यूबलाइट.. ये है सलमान की बर्थडे सरप्राइज!

सलमान खान ने अपने जन्मदिन पर फैंस को एक सरप्राइज देने का वादा किया था। बता दें, सलमान ने अपने सरप्राइज की एक झलक फैंस के साथ शेयर की है।

By Neeti

दिसंबर में कई चीजों का इंतजार होता है.. आमिर खान की फिल्म, क्रिसमस, न्यू ईयर पार्टी.. और सलमान खान का जन्मदिन.. जी हां, सलमान फैंस के लिए 27 दिसंबर किसी त्योहार से कम नहीं।

इस साल सलमान खान 51 के हो जाएंगे। हाल ही में सुपरस्टार ने ट्विटर पर फैंस को हिंट दिया था कि उनके जन्मदिन पर फैंस को एक सरप्राइज मिलने वाला है।

Salman khan

बस फिर क्या था.. टाईगर जिंदा है के फर्स्ट लुक से लेकर ट्यूबलाइट के पोस्टर तक.. सब पर खबरें बनने लगी। लेकिन बता दें, यह सरप्राइज सलमान की फिल्मों को लेकर नहीं है।

सलमान, अक्षय टॉप पर.. इन एक्टर्स से पीछे हुए शाहरूख, ऋतिक!

सलमान खान के ट्विटर पर अपने सरप्राइज की एक झलक दिखाई है। जी हां, सोनम कपूर के बाद अब सलमान भाई भी अपना एप्प लांच करने जा रहे हैं। उम्मीद है यह जानकर अब फैंस 27 दिसंबर और भी बेसब्री से इंतजार करेंगे।

बता दें, साल 2017 में सलमान खान की दो बड़ी फिल्में आ रही है। कबीर खान के निर्देशन में बन रही ट्यूबलाइट और अली अब्बास जफर की फिल्म टाईगर जिंदा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X