बचपन में नन्ही सी बच्ची के मुंह में अंगुली डालकर ये कैसी हरकत कर रहे थे सलमान खान, दशकों बाद PHOTO VIRAL

बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने अपनी सबसे छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा के जन्मदिन पर एक मनमोहक पुरानी तस्वीर साझा की है। सलमान ने इंस्टाग्राम पर अपनी जवानी के दिनों की पुरानी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनके साथ छोटी अर्पिता नजर आ रही हैं। तस्वीर में सलमान को अर्पिता के बगल में बैठे देखा जा सकता है, जो अपनी उंगली चबा रही हैं।
यह तस्वीर उनके 'मैंने प्यार किया' वाले दिनों की याद दिलाती है, जिसमें वह एक काले रंग की प्रिंटेड चमड़े की जैकेट में आकर्षक दिख रहे हैं, जिसे उन्होंने सफेद टी-शर्ट और जींस के साथ पहना है। कैप्शन में उन्होंने लिखा, ''हैप्पी बर्थडे अर्पिता।''
अर्पिता गुरुवार को 33 साल की हो गईं। उन्होंने अभिनेता आयुष शर्मा से शादी की है, जिन्होंने 'लवयात्री' और 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान 'बिग बॉस ओटीटी 2' होस्ट करने में व्यस्त हैं। वह अगली बार 'टाइगर 3' में नजर आएंगे।
आपको बता दें कि सलमान खान अपनी बहनों को बहुत प्यार करते हैं और अर्पिता खान से उनका रिश्ता बिल्कुल खास है। वो आए दिन अर्पिता और उनके बच्चों के साथ नजर आते हैं। अर्पिता के बच्चों के साथ खेलते और मस्ती करते हुए उनके कई वीडियो भी वायरल होते रहते हैं। वैसे भी सलमान खान को बच्चे बहुत पसंद हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने IIFA के दौरान भी अर्पिता और उनके बच्चों के साथ कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए थे।
फिल्मों की बात करें तो सलमान हाल ही में फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आए थे। इसमें पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, राघव जुयाल और पलक तिवारी हैं। एक्टर अगली बार कैटरीना कैफ के साथ 'टाइगर' फ्रेंचाइजी की एक नई फिल्म में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में 'पठान' यानी शाहरुख खान भी सलमान खान के साथ नजर आएंगे। फिलहाल एक्टर इन दिनों 'बिग बॉस ओटीटी' का दूसरा सीजन होस्ट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications