किक 2 के लिए तैयार हैें सलमान खान, शेयर किया एक धमाकेदार पोस्टर
सलमान खान किक 2 की तैयारी में जल्दी ही जुटने वाले हैं। हाल ही में फिल्म ने अपनी रिलीज़ के पांच साल पूरे किए हैं और अब सलमान ने फिल्म से एक अनदेखा पोस्टर जारी किया। किक का ये पोस्टर देखकर फैन्स को सलमान की ईद रिलीज़ तो याद आ ही गई होगी। किक के इस पोस्टर पर सलमान खान बेहद शानदार लग रहे हैं।
किक सलमान खान की उन चुनिंदा फिल्मों में से है जिसने ढेर सारे रिकॉर्ड बनाए। इस फिल्म के साथ साजिद नाडियाडवाला ने अपना डायरेक्शन डेब्यू किया था वहीं जैकलीन फर्नांडीज़ के लिए ये फिल्म सेकंड चांस थी।

हाल ही में रिलीज़ भारत की ईद के साथ सलमान खान ने अपनी सबसे बड़ी ईद ओपनिंग और बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग दे दी है। लगभग 42 करोड़ की ओपनिंग के साथ भारत, सलमान खान की ईद की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म है। वहीं ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के बाद ये बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग है।
देखिए सलमान खान का ईद स्कोर कार्ड


Click it and Unblock the Notifications











