'दबंग 3' की शूटिंग शुरु- सेट से आई सलमान खान की पहली तस्वीर- एकदम धमाकेदार
प्रभुदेवा के निर्देशन में बन रही फिल्म दबंग 3 की शूटिंग शुरु हो चुकी है। फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग इंदौर में हो रही है। फिल्म के सेट से सलमान खान ने एक तस्वीर शेयर की है, जहां वो चुलबुल पांडे स्टाइल में पीछे चश्मा टांगे नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दबंग 3 इसी साल यानि की 2019 दिसंबर में रिलीज हो जाएगी।
प्रभुदेवा और सलमान खान की जोड़ी ने इससे पहले 'वांटेड' जैसी सुपरहिट फिल्म दी है। प्रभुदेवा की भी अपनी एक स्टाइल है। लिहाजा, उम्मीद कर सकते हैं कि इस दबंग में पिछली दो फिल्मों से कुछ अलग देखने को मिलेगा।

अभी फिल्म के स्टारकास्ट और रिलीज डेट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन हाल ही में एक इवेंट के दौरान सलमान खान ने कहा था कि दबंग 3 दिसंबर में रिलीज हो सकती है। कोई शक नहीं कि फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
बता दें, साल 2010 में आई फिल्म दबंग सुपरहिट रही थी। अभिनय काश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 100 करोड़ से ऊपर का बिजनेस किया था। खासकर सलमान खान का किरदार चुलबुल पांडे बेहद पॉपुलर रहा था। जिसके बाद इसे एक फ्रैंचाइजी का रूप दे दिया गया। 2012 में आई दबंग 2 भी सुपरहिट रही थी, जिसका निर्देशन खुद अरबाज खान ने किया था। लेकिन अब दबंग 3 के निर्देशन का जिम्मा प्रभुदेवा के हाथों दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications
