सलमान खान ने साझा किया रक्षाबंधन का एलबम- वीडियो में 'खान' परिवार बंधवा रहा है राखी
4 अगस्त को देश में रक्षाबंधन का त्योहार सेलिब्रेट किया गया था और भाइयों ने इस दिन बहनों से राखी बंधवाकर उनकी रक्षा करने का वचन दिया। लेकिन इस सब के बीच हिंदी फिल्म सिनेमा के कलाकार भी किसी पीछे नहीं रहे और लगातार अपनी बहनों के साथ राखी की तस्वीर साझा कर रहे हैं। इस समय ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं जिनको काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
ऐसे में सुपरस्टार सलमान खान ने कुछ ऐसा किया है जो कि सबसे अलग हटके नजर आ रहा है और काफी चर्चा में है। उन्होने अपने पूरे परिवार का एक राखी एलबम बनाया है और इसकी तस्वीरों के एक वीडियो स्लाइड के माध्यम से सभी को जोड़ा है।

ये वीडियो खुद सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी सोशल मीडिया पर साइट साझा किया है जिसको फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में आप देखेंगे कि सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान ने भी अपनी बहन अर्पिता खान और अलवीरा खान अग्निहोत्री ने बड़े प्यार से राखी बंधवाई।
इसके अलावा अरबाज खान और सोहेल खान के बच्चों ने भी अपना बहनों से राखी बंधवाई है जो कि काफी पसंद की जा रही हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए सलमान खान ने फिल्म करण अर्जुन के एक गाने की लाइन लिखी है..
'ये बंधन तो प्यार का बंधन है, जन्मों का संगम है।' साथ ही उन्होने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दी हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications