..................... सलमान खान ने शेयर की रक्षाबंधन की तस्वीर | Salman Khan shared Raksha Bandhan pictures, flaunting rakhi with his brothers - Hindi Filmibeat

सलमान खान ने शेयर की रक्षाबंधन की तस्वीरें- भाईयों के साथ दबंग अंदाज़ में आए नज़र, PHOTOS

सलमान खान और उनका पूरा परिवार सभी त्योहार पूरे धूम धाम से सेलिब्रेट करते हैं। ईद, दिवाली, होली हो या रक्षाबंधन.. पूरा परिवार एक साथ नजर आता है। सोमवार को बॉलीवुड स‍ितारों ने अपने फैंस को राखी की शुभकामनाएं दी हैं तो कई ने अपने भाई-बहनों संग तस्‍वीरें शेयर की हैं। वहीं, सलमान खान ने भी अपने भाईयों, भतीजों और जीजा के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें सभी दबंग अंदाज में अपनी राखी दिखाते नजर आ रहे हैं।

इस तस्वीर में सलमान खान, अरबाज़ खान, सोहेल खान, आयुष शर्मा, अतुल अग्निहोत्री और सबसे बेटे नजर आ रहे हैं। सभी के हाथों में राखी बंधी है।

Salman Khan

सलमान खान ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- "रक्षाबंधन की ढेर सारी शुभकामनाएं.." लॉकडाउन शुरु होते ही सलमान खान अपने पनवेल फॉर्महाउस चले गए थे और पिछले चार महीनों से वो अपने परिवार के साथ वहीं वक्त गुजार रहे हैं। इस बीच सलमान खान खेती करते भी नजर आए, जो फैंस के लिए दबंग खान का बिल्कुल अलग अंदाज था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X