Race 3 का नया पोस्टर रिलीज, सलमान खान के साथ पूरी स्टारकास्ट का धमाकेदार लुक
फिल्म टाइगर जिंदा है के बाद सलमान खान की फिल्म रेस 3 इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में है। हाल ही में खबरें आई थीं कि रेस 3 सलमान खान की पहली फिल्म होगी, जो 3डी फॉर्मेट पर रिलीज होगी। जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। वहीं अब सलमान खान ने अपनी इस फिल्म को फिर से सुर्खियों में ला दिया।
हाल ही में सलमान खान ने इस फिल्म का एक और धमाकेदार पोस्टर शेयर किया है। जिसमें सलमान खान और जैक्लीन फर्नांडीज के साथ फिल्म रेस3 की पूरी स्टारकास्ट नजर आ रही हैं। इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर धमाकेदार रिएक्शन्स मिल रहे हैं।

बता दें कि अभी रिलीज हुए इस पोस्टर में सलमान खान और पूरी स्टारकास्ट धमाकेदार एक्शन रोल में दिखाई पड़ रही है। फिल्म में सलमान खान के अलावा अनिल कपूर और बॉबी देओल का धमाका भी देखने को मिलेगा।
बता दें कि इस फिल्म के पोस्टर लगातार रिलीज हो रहे है और इस फिल्म के पोस्टर्स के रिसपॉंस देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि फिल्म काफी चलने वाली है। फिल्म रेस 3 इस साल ईज में 15 जून को रिलीज होने वाली है।
लिहाजा, फैंस को अब फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। बता दें, पहले फिल्म का ट्रेलर 28 अप्रैल को रिलीज किया जाना था। लेकिन अब 15 मई को रिलीज होगा और इस बात की जानकारी सलमान खान ये पोस्टर रिलीज करते हुए दी है।
बता दें कि सलमान खान लिखते है कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने में समय लग रहा है इसलिए पोस्टर पर पोस्टर रिलीज किए जा रहे है। सलमान बोले कि इस बात का विश्वास दिलाता हूं कि आपका इंतजार बेकार नहीं जाएगा।
रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर पूरे ढ़ाई मिनट का है, जिसमें फुल एक्शन दिखाया गया है। सलमान खान इस फिल्म की शूटिंग के साथ फिल्म भारत की शूटिंग भी शुरु कर चुके है।
इस फिल्म को सफल निर्देशक अली अब्बास जफर बना रहे है जो कई बार सलमान खान के साथ ब्लॉबस्टर दे चुके है। इसके बाद सलमान खान फिल्म दबंग 3 की भी शूटिंग शुरु करने वाले है।


Click it and Unblock the Notifications