Race 3 का नया पोस्टर, सलमान खान का धमाकेदार लुक, अब टूटेंगे सारे Record!
सलमान खान की फिल्म रेस 3 इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में है। हाल ही में खबरें आई थीं कि रेस 3 सलमान खान की पहली फिल्म होगी, जो 3डी फॉर्मेट पर रिलीज होगी। जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। वहीं अब सलमान खान ने अपनी इस फिल्म को फिर से सुर्खियों में ला दिया। हाल ही में सलमान खान ने इस फिल्म का एक और धमाकेदार पोस्टर शेयर किया है। जिसमें सलमान खान और जैक्लीन फर्नांडीस नजर आ रही हैं। इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर धमाकेदार रिएक्शन्स मिल रहे हैं।
[रेस 3 ट्रेलर.. सलमान खान का धमाकेदार एक्शन.. और शानदार लोकेशन!]
सलमान खान की फिल्म रेस 3 ईद पर यानि की 15 जून को रिलीज होने वाली है। लिहाजा, फैंस को अब फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। बता दें, पहले फिल्म का ट्रेलर 28 अप्रैल को रिलीज किया जाना था। लेकिन अब 5 मई को रिलीज होना है। रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर पूरे ढ़ाई मिनट का है, जिसमें फुल एक्शन दिखाया गया है।

बता दें, रेस 3 की शूटिंग अबु ढ़ाबी, थाईलैंड और श्रीनगर जैसी खूबसूरत जगहों पर हुई है। वहीं, कई सारे जबरदस्त एक्शन सीन्स भी हैं, जिन्हें काफी बड़े स्तर पर शूट किया गया है। लिहाजा, निर्माता दर्शकों को यह अनुभव थ्रीडी में देना चाहते हैं। आए दिन शूटिंग के लोकेशन की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आते रहते हैं। खास बात है कि सलमान खान का नाम पहली बार रेस फ्रैंचाइजी के साथ जुड़ा है। उनको इस अंदाज में देखना शायद फैंस के लिए सरप्राइज होगा। यहां जानते हैं, रेस 3 ट्रेलर से फैंस को क्या है उम्मीदें-


Click it and Unblock the Notifications