First LOOK: 'टाईगर जिंदा है'.. सलमान खान- कैटरीना का रोमांटिक अंदाज.. शानदार
सलमान खान ने फिल्म टाईगर जिंदा है का फर्स्ट लुक शेयर किया है। यहां आप सलमान- कैटरीना कैफ को साथ देख सकते हैं।
सलमान खान फैंस को सरप्राइज करने का कोई चांस नहीं छोड़ते। कुछ ही समय पहले टाईगर जिंदा है के सेट से सलमान- कैटरीना की अलग अलग तस्वीरें शूटिंग करते हुए लीक हुई थी। वहीं, अब सलमान खान ने खुद फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है।
सलमान खान ने ट्विटर पर यह तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- "BACK TOGETHER , IN TIGER ZINDA HAI".. कोई शक नहीं कि इस रोमांटिक सी तस्वीर में सलमान- कैट साथ साथ बेहद शानदार दिख रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications