500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की पहले खेप पहुंची मुंबई, सलमान खान ने साझा किया फोन नंबर
कोरोना काल के इस दौर में जिस तरह सुपरस्टार सलमान खान लगातार मदद कर रहे हैं वो किसी से छिपा नहीं हैं और लोग उनकी दरियादिली के कायल हो चुके हैं। हाल ही में सलमान खान ने कुछ ऐसा किया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि सलमान खान ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का आयात हाल ही में करवाया है। बता दें कि बाबा सिद्दीकी के द्वारा करीब 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मुंबई आ चुकी हैं। सलमान खान ने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए सोशल मीडिया पर एक नंबर भी साझा किया है।
इसके अलावा उन्होने लिखा है कि.. '500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की पहली खेप मुंबई आ चुकी है। ये आपातकाल में काम आएगी। जिसको इसकी जरूरत है वो इस नंबर पर कॉल करे।
Recommended Video

आप मुझे मैसेज भी कर सकते हैं। इस्तेमाल करने के बाद प्लीज इसे वापस कर दीजिएगा।' इसके साथ सलमान खान ने बाब सिद्दीकी को टैग किया है और रिपोस्ट के जरिए इस मैसेज को पहुंचाया है।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय सलमान खान फिल्म राधे को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं। 'राधे' ईद 2021 पर सलमान की रिलीज हुई थी।

प्रभुदेवा के निर्देशन में
इस धमाकेदार फिल्म को प्रभुदेवा के निर्देशन में बनाया गया है। इसके अलावा फिल्म में दिशा पटानी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

थिएटर्स बंद हैं
कोरोना वायरस के कारण थिएटर्स बंद हैं और इसी को लेकर ये फिल्म ओटीटी पर पे पर व्यू सिस्टम के हिसाब से रिलीज की गई थी।

ब्लॉकबस्टर
इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही एक नया कीर्तिमान बनाया और ओटीटी पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

थिएटर्स में आएगी
ये पहले बार है जब सलमान खान की फिल्म थिएटर्स की जगह ओटीटी पर रिलीज हुई थी। हालांकि सब ठीक होने के बाद फिल्म फिर थिएटर्स में आएगी।


Click it and Unblock the Notifications