टाइगर 3 के सेट से सामने आई 'चाचा भतीजा' की तस्वीर, निर्वान के साथ नजर आए सलमान खान!

सुपरस्टार सलमान खान इस समय रशिया में फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग कर रहे हैं और लगातार इस फिल्म से किसी ना किसी तरह की तस्वीरें सामने आती रहती हैँ। इस समय मेगास्टार सलमान खान की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो अपने भतीजे निर्वान के साथ नजर आ रहे हैँ। इस तस्वीर को खुद मेगास्टार ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। सलमान खान ने तस्वीर के साथ एक मजेदार कैप्शन लिखा है.. 'चाचा भतीजा।'

इसके बाद से लगातार लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं और कह रहे हैं सलमान खान अभी भी अपने भतीजे से ज्यादा यंग लगते हैँ। सोहेल खान के बेटे निर्वान इस फिल्म में मनीष शर्मा को असिस्ट कर रहे हैं।

salman khan, tiger 3, सलमान खान, टाइगर 3

इससे इतना तो तय है कि काफी जल्दी वो अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करेंगे और एक नया स्टार इंडस्ट्री को मिलेगा। सलमान खान और कैटरीना कैफ की बात करें इस फिल्म से ये दोनों लगातार तीसरी टाइगर फिल्म का हिस्सा बनेंगे।

Recommended Video

Salman Khan का Tiger 3 के सेट से Viral हो रहा Look, पहचान में नहीं आ रहे भाईजान | FilmiBeat

इसके अलावा दोनों एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है में नजर आए थे। कैटरीना कैफ और सलमान खान एक बार फिर से धमाका करेंगे। इमरान हाशमी इस फिल्म के निगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं।

इसके लिए इमरान हाशमी काफी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म में इमरान हाशमी का होना एक फायदेमंद कदम साबित होगा। इमरान हाशमी का कहना था कि सलमान खान के साथ काम करना उनका सपना था। फिलहाल फिल्म की शूटिंग लगातार जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X