लॉकडाउन में घुड़सवारी कर रहे हैं सलमान खान- फॉर्महाउस में ऐसे गुजार रहे हैं वक्त- तस्वीरें और वीडियो

By Staff

लॉकडाउन में सलमान खान अपने पनवेल फॉर्महाउस में फंसे हुए हैं, जहां से उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान घड़सवारी करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सुपरस्टार ने लिखा- being taken for a ride. इससे पहले सलमान ने घोड़े के साथ पत्ते खाते हुए वीडियो शेयर किया था। सलमान के ये वीडियोज वायरल हो रहे हैं।

बता दें, सलमान खान पिछले करीब दो हफ्तों से भी ज्यादा समय से पनवेल वाले अपने फार्महाउस पर फंसे हुए हैं। देश में हुए लॉकडाउन की वजह वो वहां से निकल नहीं पाए हैं।

Salman Khan

लॉकडाउन में सलमान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। जाहिर है दबंग खान के फैंस काफी उत्साहित हैं। बता दें, इस लॉकडाउन में कोरोना से निपटने के लिए सलमान खान ने भी अपना योगदान दिया है और फिल्म इंडस्ट्री के 25 हजार दिहाड़ी मजदूरों की जिम्मेदारी उठाई है। पिछले दिनों कुछ मजदूरों ने कंफर्म भी किया कि सलमान खान ने उनके अकाउंट में पैसे डाले हैं।

यहां देंखे लॉकडाउन में क्या कर रहे हैं सलमान खान-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X