सलमान खान ने जैकब अरबो के साथ शेयर की तस्वीर तो रणवीर सिंह ने किया मजेदार कमेंट, बोले- भाई की तो...

Salman Khan shared a picture with Jacob Arabo: सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जैकब एंड कंपनी के फाउंडर जैकब अरबो के साथ एक फोटो पोस्ट करते हुए एक बड़ी खबर शेयर की है। एक्टर ने लग्जरी वॉच ब्रांड जैकब एंड कंपनी के साथ पार्टनरशिप की है, और एक कमाल का नया कलेक्शन क्रिएट किया है। जैकब एंड कंपनी अपने खूबसूरत लग्जरी और अनोखे डिजाइन के लिए मशहूर है, और कहना होगा की यह कॉलेबोरेशन बहुत ही कमाल का होने वाला है।
पोस्ट शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा है, "मेरे अच्छे दोस्त जैकब से हाथ मिलाकर जैकब अरबो के साथ मेरी नई पार्टनरशिप की घोषणा कर रहा हूं। सलमान खान - जैकब एंड कंपनी की घड़ी जल्द ही आने वाली है।" सलमान खान अपने स्टाइल और चार्म के लिए जाने जाते हैं, और अब वह इसे लक्जरी वॉचेज की दुनिया में ला रहे हैं। ऐसे में कहना होगा कि सलमान अपने इस बड़े कदम के साथ जैकब एंड कंपनी के साथ पार्टनरशिप करने वाले दूसरे बड़े नामों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
रणवीर सिंह ने किया मजेदार कमेंट
आपको बात दें कि सलमान खान के इस पोस्ट पर यूजर्स के साथ ही सितारों ने भी जमकर कमेंट किया है। बता दें कि रणवीर सिंह ने सबसे पहले इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- हाइल्ला, जैकब भाई की तो निकल पड़ी। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- स्टार पावर। वर्क फ्रंट पर, सलमान खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट का नाम 'सिकंदर' है जिसका डायरेक्शन ए.आर. मुरुगदास करेंगे और यह 2025 में ईद के दौरान रिलीज होगी। फैन्स को इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications