सिर से पैर तक मिट्टी में सने सलमान खान- खेतों में काम करते हुए किसानों के लिए लिखी ये बात
जब से कोरोना वायरस के बाद लॉकडाउन देश में शुरु हुआ तब से सुपरस्टार सलमान खान अपना पूरा वक्त फार्म हाउस में ही गुजार रहे हैं और इस समय ऐसी ऐसी तस्वीरें साझा कर रहे हैं जो कि चर्चा में रहती हैं। उनको लेकर मशहूर है कि वो किसी भी काम को करते हैं तो काफी शिद्दत के साथ करते हैं। ऐसी एक तस्वीर इस समय सोशल मीडिया पर सामने आई है जिसमें वो खेतों में काम करते दिख रहे हैं और पूरी तरह से मिट्टी से सने हैं।
कुछ समय पहले भी उन्होने एक तस्वीर साझा की थी जिसमें वो खेतों में धान की फसल लगाते नजर आए थे। इस तस्वीर को साझा करने के पीछे सलमान खान का मकसद किसानों को सम्मान करने का था।

उन्होने तस्वीर साझा करते हुए लिखा है.. सभी किसानों के लिए सम्मान है। इसके बाद ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है और उनके फैंस इसको लगातार साझा कर रहे हैं।
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो फिल्म राधे योर मोस्ट वॉन्टेड हीरो में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चा है और इसमें उनके साथ अभिनेत्री दिशा पटानी दिखने वाली हैं।
इसके पहले वो फिल्म दबंग 3 में नजर आए थे और फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था। इस फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, साईं मांजरेकर और किच्चा सुदीप भी मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। फिलहाल आप देखिए ये तस्वीर...


Click it and Unblock the Notifications