सलमान खान ने मीराबाई चानू के साथ शेयर की फोटो,ट्रोलर ने उड़ाया मजाक-भाई के शॉल पर काला हिरण !
सलमान खान से मुलाकात का सपना उनका हर एक फैन देखता है। ऐसे में टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडलिस्ट मीराबाई चानू की भी सलमान खान से मिलने की चाहत रही है। जो कि अब पूरी हो चुकी है। जी हां, टोक्यो ओलंपिक 2020 में सिल्वर मेडल जीतने वालीं वेटलिफ्टर मीरा बाई चानू से सलमान खान ने एक खास मुलाकात की।
इंटरनेट पर दोनों की ये खास तस्वीर वायरल हो रही है। जहां पर मीराबाई चानू ने सलमान खान के साथ इस खास तस्वीर में नजर आ रही हैं। मीराबाई चानू बॅालीवुड के सुल्तान सलमान खान की फैन हैं। मीराबाई चानू ने खुद एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार जब सलमान खान को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने मीराबाई चानू को मुलाकात के लिए बुलाया। इसी के बाद सलमान खान और मीरा बाई चानू की ये फोटो सामने आयी है।सलमान खान ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर मीराबाई चानू के साथ अपनी एक खास फोटो शेयर की। इस फोटो के साथ सलमान खान ने कैप्शन में लिखा कि सिल्वर मेडल विजेता के लिए शुभकामनाएं। मीराबाई चानू आपसे प्यारी मुलाकात। हमेशा शुभकामनाएं।

तस्वीर में दिखा शॅाल पर हिरण सलमान खान हुए ट्रोल
बता दें कि मीराबाई चानू की उम्र महज 26 साल है। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की 49 किग्रा कैटेगरी वेट लिफ्ट में सिल्वर मेडल जीता है। मीराबाई ने एक इंटरव्यू में सलमान की बॅाडी की तारीफ करते हुए ये कहा था कि मुझे सलमान खान बहुत पसंद हैं। उनका बॅाडी स्ट्रक्टर भी पसंद है। हालांकि सलमान खान ने मीराबाई चानू के साथ ये तस्वीर तो शेयर की लेकिन वो इस वजह से ट्रोल भी हुए।

सलमान खान का काला हिरण केस लोगों को आया याद
इसकी वजह है मीराबाई चानू के साथ इस तस्वीर में सलमान खान ने एक शॅाल पहन रखा है जिस पर काले रंग में हिरण बना हुआ है। इस तस्वीर को देख लगता है कि सलमान खान को मीराबाई चानू ने मणिपुर स्कॅार्फ गिफ्ट किया है। ऐसे में कई यूजर्स को काला हिरण शिकार केस याद आ गया है।

भाई के शॅाल पर काला हिरण, ट्रोलर ने पूछा सवाल
एक यूजर ने लिखा है कि भाई के शॅाल पर काला हिरण। दूसरे यूजर ने लिखा है कि कुछ देखा फोटो में? इस पर जवाब देते हुए एक यूजर ने लिखा है कि अब हिरण के लिए प्रार्थना करना होगा। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि काला हिरण वो भी शॅाल पर। वहीं एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा है कि हिरण डेविल के पीछे ,डेविल हिरण के पीछे टू मच फन। आपको बता दें कि सलमान खान की इस तस्वीर को 1 करोड़ से अधिक बार अभी तक देखा गया है।


Click it and Unblock the Notifications