'अंतिम' से सलमान खान ने बॉडीगार्ड शेरा के साथ शेयर की फोटो, बताया 'वफादार' PIC
ईद 2021 पर राधे की रिलीज डेट का ऐलान करने के बाद सलमान खान ने फैंस के साथ नई फोटो शेयर की है। अंतिम फिल्म की शूटिंग में बिजी सलमान खान ने सिख कॉप के लुक में ये लेटेस्ट फोटो शेयर किया है। जिसमें वह अपने बॉडीगार्ड के साथ नजर आ रहे हैं। सलमान खान पगड़ी लगाए और मूंछों में दिख रहे हैं तो उनका बॉडीगार्ड भी उनके जैसे लुक में नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर सलमान खान ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, लॉयल्टी यानी वफादारी।
बता दें सलमान खान अंतिम फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। ये फिल्म सलमान के बहनोई आयुष शर्मा की है जिसमें वह लीड रोल में नजर आएंगे। जबकि इस फिल्म में सलमान खान सेकेंड लीड में नजर आने वाले हैं। सलमान खान की लेटेस्ट फोटो को देखने के बाद तो ये प्रश्न उठने लगा है कि क्या अंतिम फिल्म में सलमान खान के साथ शेरा भी नजर आएंगे?
शेरा ने भी सिख लुक कैरी किया है। सलमान खान की तरह वह भी किसी पुलिसवाले जैसे किरदार की भूमिका में दिख रहे हैं। अंतिम फिल्म में सलमान खान कॉप के रोल में दिखेंगे। लेकिन शेरा भी सलमान खान जैसे लुक में दिख रहे हैं।

सलमान खान की अंतिम
आज ही खबरें सामने आई हैं कि अंतिम फिल्म की फरवरी तक सलमान खान की शूटिंग खत्म कर देंगे। बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट के बाद वह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर ध्यान देंगे।

टाइगर 3 पर काम करना शुरू करेंगे सलमान
बताया जा रहा है कि सलमान खान अंतिम के बाद टाइगर 3 का काम करना शुरू करेंगे। इस फिल्म में एक बार फिर कैटरीना कैफ नजर आएंगी।

पठान में आएंगे नजर
सलमान खान का कैमियो रोल पठान में भी हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











