सलमान खान को बॉडी बनाते देख खुद को नहीं रोक पाईं जैकलीन फर्नांडिस- चुपके से ली फोटो लेकिन पकड़ी गईं
राधे स्टार सलमान खान का लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट फैंस का ध्यान खींच रही है। इस तस्वीर में खुद सलमान खान ने ही कबूल कर लिया है कि वह लॉकडाउन में जैकलीन फर्नांडिस समेत कई दोस्तों संग फंसे हुए हैं। पनवेल फार्महाउस पर लॉकडाउन के चलते फंसे सलमान खान ने नई तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके पीछे जैकलीन फर्नांडिस भी खड़ी नजर आ रही हैं।
सलमान खान ने बताया कि जैकलीन फर्नांडिस चुपके चुपके उनकी तस्वीर ले रही थीं लेकिन वह पकड़ी गईं। सलमान खान की तस्वीर के सामने आते ही फैंस भी उत्सुक हो गए। खास बात ये है कि सलमान खान की जबरदस्त बॉडी इस तस्वीर में नजर आ रही हैं।
सलमान खान को लेकर हाल में ही सामने आया था कि वह राधे फिल्म के क्लाइमैक्स सीन को लेकर जमकर पसीना बहा रहे हैं। लॉकडाउन खुलने के बाद वह राधे की बची शूटिंग को पूरा करेंगे। वैसे तो राधे फिल्म ईद पर रिलीज होनी थी लेकिन अब राधे पर भी कोरोना का संकट मंडराता नजर आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications