Kisi Ka bhai Kisi Ki Jaan: फाइटिंग सीन में Salman Khan के साथ बॅाक्सर Vijender, सुपरहिट गैंग

kisi Ka bhai kisi ki jaan

सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आगामी फिल्म किसी का भाई किसी की जान की एक खास तस्वीर शेयर की है। सलमान खान ने किसी का भाई किसी की जान के शूटिंग सेट से शेयर की गई इस फोटो में एक साथ कई स्टार नजर आ रहे हैं। साथ ही फिल्म में सलमान खान लुक भी वायरल हो रहा है।

फैंस सलमान के किसी का भाई किसी के जान के लुक को ट्रेंड कर रहे हैं। सलमान के इस फोटो को शेयर करने के पीछे की वजह बॉक्सिंग किंग विजेंदर सिंह है। बॉक्सिंग में भारत को पहला ओलंपिक मेडल दिलाने वाले विजेंदर सिंह अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। किसी का भाई किसी की जान में वह भी दिखाई देंगे। इसी को लेकर सलमान खान ने विजेंदर सिंह के साथ खास फोटो शेयर की है।

सलमान ने तस्वीर के साथ शेयर कर लिखा है कि जन्मदिन की बधाई मेरे बॉक्सर भाई। वेलकम आन बोर्ड किसी का भाई किसी की जान। इस तस्वीर में सलमान खान और विजेंदर सिंह के अलावा राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम और जस्सी गिल भी नजर आ रहे हैं। सभी बॉक्सिंग का मार्क देते हुए फोटो के लिए पोज दे रहे हैं। इस फोटो के देखकर ऐसा मालूम होता है कि यह किसी फाइटिंग सीन की तस्वीर है।

जहां पर शूटिंग के बीच सलमान खान ने सभी कलाकारों के साथ पोज दिया है। सलमान के चेहरे पर चोट का निशान भी दिखाई दे रहा है। फैंस इस तस्वीर को बॅायज गैंग बता रहे हैं। साथ ही यह उम्मीद कर रहे हैं कि गर्ल गैंग की भी फोटो जल्द सामने आएगी। फैंस के बीच सलमान का यह लुक काफी पसंद किया जा रहा है।

बता दें कि किसी का भाई किसी की जान फरहाद सामजी के द्वारा निर्देशित है। यह एक एक्शन से लबरेज फिल्म है। सलमान खान के अलावा फिल्म में पूजा हेगड़े और वेंकटेश लीड रोल में नजर आएगी। बताया जा रहा है यह फिल्म एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस से भरपूर है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X