..................... Salman Khan share his shirtless photo fans reaction for tiger 3 and Bhaijaan ।सलमान खान ने शेयर की अपनी शर्टलेस फोटो फैंस ने बोला टाइगर 3 या भाईजान - Hindi Filmibeat

सलमान खान की शर्टलेस फोटो में दिखी जबरदस्त बॅाडी, फैंस ने बोला फायर भाईजान या टाइगर 3

सलमान खान के शर्टलेस होने की खबर हर बार इंटरनेट पर छाई रहती हैं । टाइगर जिंदा है 3 से पहले सलमान खान ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। जहां पर शर्टलेस अंदाज में वह कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। इस तस्वीर में सलमान अपनी टोन्ड बॉडी और जबरदस्त एब्स दिखाते नजर आ रहे हैं। उनके इंटेंस लुक ने सबका ध्यान खींचा है। वह ईयररिंग पहने भी नजर आ रहे हैं।

कई लोगों का मानना है कि सलमान इन तस्वीरों के जरिए बता रहे हैं कि वह अपनी आने वाली फिल्म 'भाईजान' की तैयारी कर रहे हैं। वह जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। तस्वीर को अपने फैंस के साथ साझा करते हुए, सलमान ने लिखा, "बीइंग स्ट्रॉन्ग ..." एक नज़र। हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान के इस एक तस्वीर साझा करने के बाद, यह कुछ ही समय में इंटरनेट पर वायरल हो गई।

Salman khan

सलमान की शर्टलेस तस्वीरें सोशल मीडिया पर उनके फैंस हमेशा हिट रहती हैं। फैन्स कमेंट सेक्शन में दिल और आग वाले इमोजी भी शेयर कर रहे हैं। एक फैंस ने इन फोटो को देखते हुए लिखा है कि ट्विटर अभी बहुत गर्म हो गया है !!" एक अन्य यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए अपने हीरो के लिए लिखा है कि सबसे बड़ा फिटनेस आइकन। आपको बता दें कि बीते काफी दिनों से सलमान खान अपनी नई फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

इस फिल्म का नाम कभी ईद कभी दिवाली रखा गया था शुरुआत में, बाद में यह रिपोर्ट सामने आयी कि इसका नाम भाईजान रखा गया है। ऐसा माना जा रहा है कि भाईजान फिल्म के लिए सलमान खान का यह शर्टलेस बॉडी लुक है । इस फिल्म में पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल और पलक तिवारी दिखाई देंगी। टाइगर 3 के बाद सलमान खान की भाईजान फिल्म के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। जल्द ही इसके आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X