सलमान खान ने नन्ही आयत पर लुटाया प्यार-आहिल का रिएक्शन तो आप देखते ही रह जाएंगे PIC
लॉकडाउन के दौरान सलमान खान अपने पेनवल स्थित फार्महाउस में ठहरे हुए हैं। यहां उनके साथ भतीजा निर्वाण भी हैं। वहीं बहन अर्पिता और जीजा आयुष शर्मा का परिवार भी यही रुका है। परिवार और दोस्तों संग सलमान खान फार्महाउस में ठहरे हुए हैं। यहीं से सलमान खान ने सबसे क्यूट सदस्यों के साथ फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में अर्पिता की बेटी आयत, बेटा आहिल और सोहेल खान का बेटा निरवा खान नजर आ रहे हैं।
सलमान खान ने आहिल और आयत को गोद में उठाया है। वहीं निरवान भी बच्चों को खिलाते दिख रहे हैं। सलमान खान बहुत प्यार से बच्चों को देख रहे हैं। खास बात ये है आयत भी सलमान खान को निहारती नजर आ रही हैं। बता दें सलमान खान की बहन अर्पिता खान की बेटी आयत 9 महीने की हैं। इससे पहले भी सलमान खान आयत संग प्यार लुटाते नजर आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











