2018 ईद धमाका- शाहरुख खान के साथ सलमान का जबरदस्त अंदाज- ज़ीरो TEASER

शाहरुख खान की फिल्म जीरो का दूसरा टीजर ईद पर सलमान खान की फिल्म रेस 3 के साथ रिलीज किया जाएगा। बता दें, आनंद एल राय की फिल्म जीरो में सलमान खान भी कैमियो निभा रहे हैं। लेकिन खास बात है कि ज़ीरो के टीजर में फैस को इस बार सलमान खान की झलक भी दिखेगी। टीजर में सलमान और शाहरुख एक साथ जबरदस्त डांस करते दिखेंगे।

'रेस 3' एडवांस बुकिंग रिपोर्ट- सलमान खान की फिल्म सुपरहिट है

ज़ीरो का टीजर 1 मिनट 15 सेकेंड का होगा, जिसमें शाहरुख, कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा और सलमान.. सभी सितारों की झलक मिलेगी। साथ ही खबर है कि फिल्म में शाहरुख डबल रोल निभाते नजर आएंगे। बहरहाल, कोई शक नहीं कि सलमान- शाहरुख की यह ईदी फैंस को काफी पसंद आने वाली है।

Salman Khan- Shahrukh Khan

बता दें, जीरो 21 दिसंबर 2018 को रिलीज होने वाली है। साल की शुरुआत में ही फिल्म के छोटे से टीजर के साथ फैंस को बेसब्र कर दिया गया था। लिहाजा, दूसरे टीजर को लेकर भी काफी क्रेज है।

गौरतलब है कि शाहरुख की यह फिल्म लगभग 180 करोड़ के बजट पर तैयार हो रही है। जीरो में शाहरुख के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी मुख्य किरदारों में दिखेंगी। जबकि सलमान समेत कई बॉलीवुड सितारे कैमियो करते नजर आएंगे..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X