''शाहरूख खान, सलमान खान बॉलीवुड पर राज करते हैं.. इसकी भी वजह है....''
बॉलीवुड में शायद कोई एक्ट्रेस या डाइरेक्टर ऐसे हों, जो 'खान तिकड़ी'.. शाहरूख खान, सलमान खान, आमिर खान के साथ काम ना करना चाहें। इसी लिस्ट में एक और एक्ट्रेस का नाम जुड़ गया है। जी हां, हाल ही में यमी गौतम ने कहा कि वे शाहरूख, सलमान के साथ काम करना चाहती हैं।

बता दें, यमी गौतम ऋतिक रोशन के साथ संजय गुप्ता की फिल्म 'काबिल' में नजर आने वाली हैं। कोई शक नहीं कि छोटे बजट की फिल्मों के बाद ऋतिक रोशन की को-स्टार बनकर यमी काफी उत्साहित हैं। इससे पहले यमी गौतम को हमने बदलापुर, जुनूनियत, सनम रे जैसी फिल्मों में देखा है।
[सलमान खान की अगली फिल्म.. 'ट्यूबलाइट'.. का पहला पोस्टर रिलीज!]
बहरहाल, ऋतिक रोशन के बाद अब यमी ने बॉलीवुड खान्स के काम करने की इच्छा जताई है। यमी ने कहा- मैं अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान, सलमान खान, आमिर खान के साथ काम करना चाहती हूं.. कौन होगा जो इनके साथ काम ना करना चाहे.. कुछ तो कारण है कि ये इतने सालों से बॉलीवुड पर राज करते आ रहे हैं।
[मैं शाहरूख खान के साथ एक 'जबरदस्त' रोमांटिक फिल्म करना चाहती थी..]
हम्मम.. बात तो आपने सही कही है यमी गौतम। ये खान तिकड़ी दशकों से बॉलीवुड पर राज करते आ रहे हैं। इनकी फिल्में आज भी दर्शकों में वैसा ही उत्साह जगाती है, जैसा सालों पहले था.. लिहाजा, इनमें कुछ तो खास बात है..


Click it and Unblock the Notifications














