शाहरुख के मन्नत के बगल में सलमान की भी सल्तनत!

सूत्रों के मुताबिक सलमान खान सागर रेशम बिल्डिंग में शिफ्ट होना चाह रहे हैं और ये बिल्डिंग शाहरुख खान के घर के बिल्कुल बगल में ही है। साथ ही खबर ये भी है कि सलमान खान इस बिल्डिंग को देखने कई बार आ चुके हैं। ये बिल्डिंग एक गुजराती फैमिली की है और यहां से समुंद्र का नजारा साफ दिखाई देता है। सलमान खान तो इस बिल्डिंग को खरीदने के बारे में भी सोच रहे हैं। और खबर के मुताबिक सलमान खान पूरे 100 करोड़ की डील की है इस पूरी बिल्डिंग के लिए। लेकिन सलमान खान ने अभी तक इस डील के बारे में किसी तरह की कोई बात नहीं की है।
लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि चलो इसी बहाने शाहरुख खान और सलमान खान के बीच की दूरियां कम होंगी और एक बार फिर से सलमान खान और शाहरुख खान दोस्त बन सकते हैं। वहीं कुछ का कहना है कि हो सकता है कि सलमान खान शाहरुख खान की बराबरी करने के लिए इस तरह की डील कर रहे हैं ताकि वो शाहरुख खान को दिखा सकें कि वो भी किसी मामले में उनसे कम नहीं हैं। अब अगर लोग शाहरुख खान के बंगले के बाहर खड़ो होकर बंगले के नाम के साथ फोटो खिंचाते हैं तो कल को सलमान खान के फैन्स भी उनकी बिल्डिंग के सामने खडे होकर फोटो खिंचाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications