बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में कुछ यूं दिखाई दिए सलमान खान - लूलिया वंतूर, शाहरूख - कैटरीना

By Staff

ईद के पहले अगर मुंबई को किसी चीज़ का इंतज़ार रहता है तो वो है बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी का। आज बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में लगभग पूरा बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री दिखाई दे रही है। ये पार्टी ताज लैंड्स एंड में हो रही है और इसमें बॉलीवुड के अलावा, मुंबई के बड़े नेता और बाबा सिद्दीकी का परिवार नज़र आ रहा है।

पार्टी में सलमान खान अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे हैं। सलमान खान, बाबा सिद्दीकी के काफी करीबी माने जाते हैं। गौरतलब है कि हर साल फैन्स और मीडिया को बाबा सिद्दीकी की इस इफ्तार पार्टी का इंतज़ार रहता है।

जिन्हें नहीं याद हो, शाहरूख खान और सलमान खान के बीच किसी बात को लेकर एक पार्टी में भयंकर झगड़ा हुआ था जहां शाहरूख और सलमान के बीच हाथापाई हुई थी जिसकी तस्वीरें मीडिया में वायरल हो गई थीं। इसके बाद सालों तक दोनों ने एक दूसरे से बात नहीं की थी। हालांकि दोनों ने कभी एक दूसरे के बारे में कुछ भी गलत नहीं कहा।

salman-khan-and-family-sonu-sood-and-others-at-baba-siddiqui-iftaar-party-view-pics

इसके बाद, बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में शाहरूख खान बैठे थे और तभी सलमान ने वहां एंट्री ले ली। इसके बाद शाहरूख खान उठे औ सलमान से गले मिलने आगे बढ़े जिसे देखकर सब चौंक गए। शाहरूख खान - सलमान की ये गले मिलती तस्वीरें, अगले दिन की हेडलाइन्स थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X